सरायगढ़ भपटीयाही की कई जीविका दीदी के खातों में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि नहीं पहुंच सकी है। पैसे के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। योजना ऑनलाइन होने के बाद भी भुगतान में समस्या बनी हुई है, जिससे जीविका दीदी आक्रोश में हैं। जल्द समाधान की मांग तेज।