हंडिया: मंडौर मोड़ पर 40 बोतल प्रतिबंधित लकड़ी जब्त, जांच शुरू
उतराव के मंडौर मोड़ पर वन विभाग ने छापेमारी कर करीब 40 बोटा प्रतिबंधित लकड़ी जब्त की। कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे के नेतृत्व में की गई। मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।वन विभाग की टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर उसकी नंबरिंग की और जांच शुरू कर दी है।अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बुधवार 02 बजे इसकी जानकारी मिली।