धौलपुर: मोतीराम के नगला गांव में बच्चों के झगड़े से भड़की लाठी-भाटा जंग, एक ही परिवार के 8 लोग घायल
कौलारी थाना इलाके के मोतीराम का नगला गांव रविवार दोपहर को बच्चों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-भाटा जंग में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बीते छह महीने पहले पत्थर के काम के लिए एक पक्ष द्वारा रुपए दिए थे।