धौलपुर: जेल में बंद भाइयों को टीका लगाने पहुंची उनकी बहनें
दीपोत्सव पर्व के बाद रविवार को भाई दूज का पर्व मनाया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार में विभिन्न मामलों में बंद भाइयों के टीका करने के लिए बहन पहुंची। इस दौरान जिला कारागार के द्वारा पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद बहनों को जेल के अंदर प्रवेश दिलाया गया। साथ ही गोवर्धन पूजा के बाद कई जगह पर अन्नकूट का भी आयोजन किया गया।