धौलपुर: ब्रेन डिजीज से ग्रसित ITBP के जवान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान ने शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान धौलपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान की मौत के बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा सम्मान देने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। आइटीबीपी में तैनात जवान पिछले 6 माह से परेशान थे।