धौलपुर: जाटोली व खेडा गांव में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से जुआ राशि व उपकरण किए ज़ब्त
सदर थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थल पर हार जीत का दाव लगाते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने जुआ उपकरण के साथ राशि को बरामद किया है। कार्यवाही को लेकर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में टीम बनाई गई।