करीला धाम में बुधवार को शाम लगभग चार बजे सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया । कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जसैया द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।