लोहरदगा: कंडरा पुल के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर
लोहरदगा: सेन्हा थाना के कंडरा पुल के समीप बाइक से गिर जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला का इलाज किया गया है। जानकारी अनुसार कैमो पतराटोली निवासी राज कुमार उरांव की पत्नी रूबी कुमारी बाइक पर सवार होकर पतराटोली लौट रही थी इसी क्रम में वह चलती बाइक से गिर गई।