जखनिया: गोतस्करी पर सादात पुलिस ने किया बड़ा प्रहार, वांछित आरोपी वाहन चालक अशरफ अली को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में गोतस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सादात थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशरफ अली के रूप में हुई है, जो जंगीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी को सादात स्टेशन के उत्तरी आउटर के पास बैरियर के निकट से दबोचा गया।