सावर: विद्युत तंत्र के रखरखाव के कारण धुवालिया सहित कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह एक घंटे कटेगी बिजली
Sawar, Ajmer | Jul 5, 2026 आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को धुवालिया सहित कई क्षेत्र में एक घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी दी।बताया कि सोमवार को 33/11 के.वी. सब स्टेशन केकड़ी पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।