तिलहर: दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में प्रधान प्रबंधक सहित कर्मचारियों द्वारा देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।
दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में प्रधान प्रबंधक सहित मिल के कर्मचारियों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते हुए उनका आवाहन किया।मंगलवार को पंडित राम जी शास्त्री और गोविंद शास्त्री के सानिध्य में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर यादव और अन्य कर्मचारियों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते हुए उनका आवाहन किया।