तिलहर: मुकदमे में वांछित आरोपी को खुदागंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
खुदागंज पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।खुदागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नवादा दरोबस्त निवासी विक्रम सिंह को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।आरोपी थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई है।