गभाना: चंडौस पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर कोर्ट को गुमराह करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंडौस थाना क्षेत्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर कोर्ट को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रामपुर शाहपुर निवासी शाकिर ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी बहन के पक्ष में एक वाद की डिक्री हुई थी।