बदायूं: बड़े सरकार की दरगाह परिसर में दबंगों ने मां-बेटे को डंडे से बेरहमी से मारा, वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 1, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े सरकार की दरगाह परिसर में दबंग परिवार द्वारा एक युवक और उसकी मां को डंडे से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंगों ने मां और बेटे को अधमरा करके छोड़ दिया। फिलहाल वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया है। घायल मां बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।