नवाबगंज: बाराबंकी के नवाबगंज में बाइक कुत्ते से टकराई, सड़क हादसे में पिता-पुत्री गंभीर घायल, देवा में हुआ हादसा
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के कोंडरी गांव निवासी 35 वर्षीय अतीक और उनकी आठ वर्षीय बेटी फिजा शुक्रवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मौजाबाद के पास रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर हुई।जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्री देवा से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौजाबाद के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया, जिससे उनकी बाइक सीधे टकरा गई।