मड़ियाहू: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मामला दर्ज
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक द्वारा एक युवती को भगाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बीते 25 अप्रैल की शाम करीब 7:15 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया