सहारनपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने इमरान मसूद के घर पर महिला जनआक्रोश धरना दिया, विपक्ष पर नारी शक्ति वंदन विरोध का आरोप लगाया
भाजपा महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के निवास के बाहर शुक्रवार शाम 4:00 बजे भारी संख्या में जमा होकर महिला जनआक्रोश धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष और विशेषकर सांसद इमरान मसूद व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।