हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रोड पर रोही डबलीराठान के पास ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।