दमोह: ओवररेटिंग और अनियमितताओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, निरक्षण में संजीत राय की हटा नाका शराब दुकान का किया लाइसेंस निरस्त
Damoh, Damoh | Jun 3, 2026 दमोह में बुधवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हटा नाका स्थित शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ओवररेटिंग, रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी, साइन बोर्ड की कमी और नियमों के उल्लंघन जैसी अनियमितताएं मिलने पर दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया और आमजन से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।