बहराइच: विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में आयोजित लोककर्पण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन लखनऊ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का बहराइच विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर के साथ शिलालेख का अनावरण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रंजन वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।