क्षेत्राधिकारी धनघटा ने थाना महुली का औचक त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, अभिलेख और जनसुनवाई प्रणाली की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपराध रजिस्टरों की समीक्षा के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।