पामगढ़: बनाहिल के आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 बनाहिल में तृतीय गुरुवार सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सुपोषण चौपाल के दौरान फादर्स डे के अवसर पर बच्चों के विकास एवं देखभाल में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जानकारी दी गई।