कांके: पुलिस लाइन स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Kanke, Ranchi | Mar 27, 2026 पुलिस लाइन स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।