बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के जमदाहा मोड़ समीप से पुलिस ने 5.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर गुरूवार करीब 2 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बांका के करार गांव निवासी विष्णु कुमार, झारखंड निवासी सुदामा मांझी व अंकित प्रसाद यादव के रूप में हुई है। विशेष जांच अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी।