दमोह: हिनौती खेतसिंह में स्कूल में छात्रा को सांप ने काटा, छठवीं की छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती; परिसर की सफाई पर उठे सवाल
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह नोहटा थाना क्षेत्र के शासकीय मिडिल स्कूल हिनौती खेत सिंह में कक्षा 6 की छात्रा रचना रैकवार (12) को स्कूल परिसर में सांप ने काट लिया। शिक्षिका की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार जारी है। छात्रा ने परिसर में नियमित सफाई न होने और कभी-कभी बच्चों से झाड़ू लगवाने का आरोप लगाया। घटना के बाद अभिभावकों ने सफाई और सुरक्षा की मांग उठाई है।