डुमरांव: गलत कीजियेगा और हम चुप रहेंगे, सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप भड़की भाजपा नेत्री : जेई बोले- काम ठीक हो रहा
Dumraon, Buxar | Jul 9, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड में चल रहे सड़क व नाला निर्माण कार्य को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेत्री शीला त्रिवेदी और संवेदक के बीच गुणवत्ता को लेकर तीखी बहस देखी जा रही है।