शिवपुरी नगर: ग्राम चिरौला में नींद में थे चालक, चोरों ने उड़ा ली पेंट: नगदी, मोबाइल और चांदी की चेन पर किया हाथ साफ
शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील अंतर्गत ग्राम चिरौला में चोरी की एक अनोखी और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक निजी वाहन चालक सोनू बाथम को नींद आने के कारण हुए नुकसान ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। सोनू बाथम के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 की शाम को वह घर पर ही सो रहे थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी शादी समारोह में गए हुए थे।