खजनी: किन्नर ने पति पर दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, सिकरीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शादी के करीब दो माह बाद एक किन्नर ने अपने पति पर दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता बिजली किन्नर, जो बासगांव क्षेत्र के भैंसा बाजार की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनकी शादी 13 अप्रैल 2026 को गोरखपुर में रविकेश कुमार से हुई थी, जिसका बाद में विधिवत पंजीकरण भी कराया गया।