नरवर: नरवर वन महकमे में 'विकास' के नाम पर भ्रष्टाचार, प्लांटेशन निर्माण में नियमों की अवहेलना
सतनबाड़ा वन परिक्षेत्र के नरवर वन क्षेत्र में भूमि विकास और पर्यावरण एवं हरियाली बढ़ाने के नाम पर शासन से स्वीकृत करोड़ों रुपये के कार्य अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। वन क्षेत्र में पौधारोपण और निर्माण कार्यों के नाम पर नियमों की धज्जियां ही नहीं उड़ाई जा रही बल्कि बड़े पैमाने पर शासकीय राशि में सेंध लगाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही ह