कौंच: कोंच में मलंगा पुल पर लोहे की रॉड से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला
Konch, Jalaun | Jun 10, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे कोंच-उरई रोड स्थित मलंगा पुल पर लोहे की रॉड से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे में पहिया जाने से ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई है।