महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा, भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह और विधायक कंवर सिंह यादव ने किया स्वागत
आज रविवार 3:00 बजे महेंद्रगढ़ पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का राव तुलाराम चौक पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा के दौरान महेंद्रगढ़ क्षेत्र के रेजांगला युद्ध की 11 वीरांगनाओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।