भोरे: सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर सिसई में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया विजय उत्सव
भोरे प्रखंड क्षेत्र के सिसई में बुधवार की दोपहर 2 बजे भाजपा सिसई मंडल के कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के बिहार के सीएम बनने पर जश्न मनाई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। बिहार की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में आने की खुशी में सिसई मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया।