पिछोर: पिछोर थाना पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट व तीन सवारी पर हुई चालानी कार्रवाई
पिछोर नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने आज बुधवार को दोपहर लगभग 3:30 मिली जानकारी के अनुसार विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।“हेलमेट है जरूरी, जिंदगी से नहीं दूरी”के संदेश के साथ थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज गति से बचें और हमेशा सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करें।