फतुहा: कॉलेज और स्टेशन जाने वाले रास्ते पर गड्ढे व खुले ढक्कन दे रहे हादसे को न्योता
Fatwah, Patna | May 20, 2026 फतुहा का एकमात्र एसकेएमवी कॉलेज व फतुहा स्टेशन जाने वाला रास्ता में बना गड्ढा और खुला नाले का ढक्कन हादसे का निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय निवासियों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्टेशन जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। सिटी मैनेजर ने ठीक करने का आश्वासन दिया है।