भोगांव: भोगांव में दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, इन्वर्टर, बैटरी और दूध मशीन समेत सामान हुआ पार
भोगांव के ग्राम सर्वा में एक दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी और दूध की फेट निकालने वाली मशीन समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।