इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज-मानपुर सड़क पर जल जमाव से लोगों को हो रही बड़ी परेशानी, समाधान की मांग
हल्की बारिश के बाद अलीगंज-मानपुर मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या गहरा गई है। सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 6 बजे बताया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर रहने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है।