सिवनी: नगर पालिका के दावे विफल, सड़कों पर मवेशी लौटने से आमजन परेशान
Seoni, Seoni | Jul 28, 2026 शहर की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन भले ही सड़कों को मवेशी मुक्त करने और उन्हें कांजी हाउस या गौशाला भेजने का दावा करता हो, लेकिन जमीनी हकीकत इस दावे की पोल खोल रही है।शहर का शायद ही कोई चौराहा या मुख्य सड़क ऐसा हो, जहां आवारा मवेशी नजर न आते हों। ये मवेशी अक्सर सड़क के बीच बैठे रहते हैं,