वाड्रफनगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास
वाड्रफनगर शनिवार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित है जहां महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।