चांडिल: चांडिल प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन
चांडिल प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें आधार पंजीकरण किया गया।यह कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे चला।इस मौके पर ओमप्रकाश साहू,गंगासागर पाल,नेहा कुमारी,भूपेन चन्द्र महतो,मोहम्मद रमजान अंसारी,बंदना महतो आदि मौजूद थे।