खगड़िया: रमुनिया गांव के बहियार में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, कारोबारी फरार
खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत गंगौर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रमुनिया गांव के बहियार में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव निवासी धर्मेंद्र साह पिता नागो साह और राजा कुमार पिता सोनेलाल तांती बहियार में घर बनाकर अंग्रेजी शराब का अ