भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बेतिया में गरीब और भूमिहीन लोगों के घर उजाड़ने की सरकार की योजना की कड़ी निंदा की है। CPI के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि प्रशासन द्वारा बेतिया राज की जमीन पर बसे लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की धमकी दी जा रही है, जो गरीब परिवारों के लिए मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रही है।