जमुई: ख़ैरा बाज़ार के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 खैरा बाजार के पास शनिवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान लखीसराय जिले के दामोदरपुर गांव निवासी पंकज कुमार और महसोना गांव निवासी संजीत शर्मा के रूप में हुई है। दोनो एक एनजीओ में काम करते हैं। फिलहाल दोनो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।