जमुई: जिला जज ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जमुई जिले के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अबतक के तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अतुल कुमार सिंहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।