महोबा: महोबा के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कि अध्यक्षता में उद्योग बंधु कि बैठक आयोजित, बैठक में बिजली-सड़क के मुद्दे गूंजे
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में DM गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। उद्यमियों ने बिजली समस्या, महोबा-कबरई NHAI रोड, अवैध खनन और कबरई क्रेशर एरिया में आवासीय निर्माण के मुद्दे उठाए। DM ने विद्युत विभाग, NHAI, खनन अधिकारी और SDM सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में CDO बलराम कुमार समेत अन्य अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।