चूरू: नई सड़क के भरतिया कुआं के पास स्काउट गाइड रैली से साइकिल चोरी, सचिव ने कोतवाली थाने में दिया परिवाद
Churu, Churu | Apr 9, 2025 चूरू शहर के नई सड़क स्थित भरतिया कुएं के पास स्काउट गाइड रैली से एक साइकिल चोरी हो गई। स्काउट गाइड सचिव ने इस संबंध में कोतवाली थाने में परिवाद भी दिया लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचे स्काउट गाइड सचिव ने बताया कि सौर ऊर्जा जागरूकता के लिए स्काउट गाइड की तरफ से रैली निकाली गई थी।