चूरू: नए बस स्टैंड के पास निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी हुए घायल
Churu, Churu | Apr 9, 2025 चूरू शहर के नया बस स्टैंड के पास एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। दोनो को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। अस्पताल चौकी पुलिस से शाम को जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड संख्या पांच निवासी 32 वर्षीय ओम प्रकाश अपनी पत्नी पल्लवी के साथ जा रहा था।