अनूपपुर: बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा
एक माह में 50 से अधिक पीड़ित अस्पताल पहुंचे, 5 की मौत
बारिश शुरू होते ही अनूपपुर जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। बीते एक माह में 50 से अधिक पीड़ितों का अस्पतालों में उपचार हुआ, जबकि करैत के काटने से पांच लोगों की मौत हो गई। सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल व उनकी टीम ने 20 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया।