महोबा: खरेला कस्बे की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 27, 2025 महोबा जनपद के खरेला कस्बा निवासी 45 वर्षीय रेखा नामक महिला ने शनिवार समय तकरीबन 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वार महिला का इलाज किया जा रहा है।