बासोदा: गंजबासौदा में एसडीएम ने नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया
गंजबासौदा में एसडीएम ने बुधवार दोपहर 3 बजे नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी कार्यालय में पांच अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। मंडी प्रांगण में पेवर ब्लॉकिंग का कार्य धीमी गति से होने पर संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया। एसडीएम ने ग्राम गामाखर में राशन दुकान और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति