फर्जी पासपोर्ट पर बैंकाक गया गोरखपुर के गगहा का रहने वाला राहुल शाही वापसी में लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने खलीलाबाद के पते पर रुद्र प्रताप के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। बताया जा रहा है कि साल 2020-21 में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के 101 मामले सामने आए थे। जाच मे इनमे विदेश जा चुके लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया।